गाजीपुर। जमानिया कोतवाली परिसर में मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण संकल्प कार्यक्रम अभियान का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर फरियादी महिलाओं सहित अन्य महिलाओं व छात्राओं को महिला सशक्तिकरण अभियान से संबंधित जानकारी दी गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी की तरफ बढ़ रही है। महिलाओं का नेतृत्व पूरे विश्व ने देखा जा रहा है। कहा कि जन जागरूकता से ही समाज की सोच बदलेगी, जिसकी अलख भी महिलाएं ही जलाएंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सेवाए 1090, 181, 102 आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसएसआई मंशा राम गुप्ता, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक मंजर अब्बास, कांस्टेबल बलवंत सिंह, निर्मल गोविंद, रत्नेश कुमार, मुकेश कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा सिंह, शालिनी पाठक आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
