गाजीपुर-महिलाओं की समस्या को महिला कर्मचारियों द्वारा सुना जायेगा-एसडीएम

398

गाजीपुर। सेवराई तहसील परिसर स्थित एक आवास में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सोमवार को मुख्य सेविका शशिकांत तिवारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर एसडीएम सेवराई रमेश प्रसाद मौर्य ने कहा कि शासन के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, उत्थान एवं स्वालंबन के उद्देश्य से तहसील मुख्यालय पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिलाएं अपने सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबी बनने में आने वाली किसी भी बाधा का बिना भय के अपनी शिकायतें तहसील मुख्यालय में बने महिला हेल्प डेस्क पर कर सकती है, जिसका निदान तत्काल सक्षम विभागीय अधिकारियों को भेजकर कराया जाएगा। महिलाओं की समस्याओं को महिला कर्मचारियों द्वारा सुना जाएगा एवं उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। उप जिलाधिकारी द्वारा शासन द्वारा संचालित 1076, 112 पुलिस, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन एवं 1070 राहत कार्य से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार घनश्याम, कानूनगो राकेश राय, रामाशीष यादव, महिला कर्मचारी शिल्पी सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता सिंह, शिक्षिका प्रीति शाक्या, स्मिता सिंह, सुनीता गुप्ता, सोनी सिंह, आशा देवी के साथ ही तहसील के कर्मचारी एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries