गाजीपुर- करीमुद्दीनपुर थाना परिसर में शुक्रवार को सुबह नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का शुभारंभ समाजसेवी मीरा राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर करीमुद्दीनपुर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की अब हर थाने पर महिलाओं के मुकदमें लिखने और महिलाओं की समस्या सुनने और उनके निदान के लिए अलग से महिला हेल्प डेस्क कार्यालय कार्य करेंगा।इस कार्यालय में महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मी सुनने के लिए उपस्थित रहेंगी।उनका मुकदमा भी इसी कार्यालय में दर्ज होगा।महिलाओं को अब थाने में इधर उधर भटकना नहीं पडेगा।प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने मीरा राय को कार्यक्रम में आने के लिए आभार प्रकट करते हुवे उनको उपहार भेंट किया।मीरा राय ने कक्ष के अंदर का निरीक्षण किया और सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद आधी आबादी की तरफ से सूबे के मुख्यमंत्री के प्रति इस सराहनीय कार्य के लिए आभार ब्यक्त किया और प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं पूरे करीमुद्दीनपुर थाने के स्टाफ को बधाई दिया। इस अवसर पर एस आई रविन्द्र नाथ राय. चौकी प्रभारी एस आई भूपेन्द्र कुमार.एस आई अभिराज सरोज.एस आई राजित यादव. एस आई सुनील कुमार यादव. समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
सादात थाना में सादात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला यादव ने शुभारंभ किया, गहमर में विधायक सुनीता सिंह ने शुभारंभ किया। जंगीपुर थाना मे चेयरमैन विजय लक्ष्मी ने शुभारंभ किया।सैदपुर मे चेयरमैन सरिता सोनकर ने शुभारंभ किया।खानपुर में प्राचार्य स्मिता सिंह ने शुभारंभ किया। नंदगंज में रूद्रा पान्डेय ने शुभारंभ किया। बहरियाबाद में रायपुर ग्राम प्रधान नेहा सिंह ने शुभारंभ किया। भुड़कुड़ा में अलीपुर मदरा ग्राम प्रधान बंदना सिंह ने शुभारंभ किया।
