गाजीपुर-माँ दुर्गा की उपासना से उपासक के सभी कष्ट दुर हो जाते है-महेन्द्र प्रताप सिंह

गाजीपुर- नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर अष्टमी के दिन श्री दुर्गा पूजा समिति मैनपुर के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए अमन प्रॉपर्टीज के प्रोपराइटर महेंद्र प्रताप सिंह कल्लू ने वहां उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जगत जननी मां दुर्गा की उपासना से समस्त कष्ट व मन के बिकार दूर हो जाते हैं।जिस तरह से मां ने महिषासुर का मर्दन किया उसी तरह से मां की उपासना से भक्तों के मन से विकार का सर्वनाश हो जाता है।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों हरिश्चंद्र दुबे ,विवेकानंद दुबे राजू सिंह ,बिक्की दुबे, बंटी दुबे, आशु दुबे सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह ,प्रकाशवीर दुबे, पतिराम यादव, नगीना विंद संजय दुबे,शुनील दुबे,विजय कान्त सिंह, रामा,राजू सिंह, पारस नाथ सिंह, राम नगीन सिह,सुरेंद्र दुब,रामभवन सिह,रामाशीष सिंह, शिवानंद सिह,नन्दलाल दुबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।