गाजीपुर-मौन हुए सपाई

1457

गाजीपुर। सपाजनों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गांधी जयंती पर भाजपा सरकार की जन विरोधी एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ आमघाट गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर दो घंटे का मौन सत्याग्रह किया। मौन सत्याग्रह आरम्भ होने के पूर्व समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलकर देशसेवा करने एवं देश-प्रदेश की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। सत्याग्रह शुरु होने से पहले जिला अध्यक्ष रामधारी यादव ने मौन सत्याग्रह के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं। रोजगार देने के झूठे दावे किए जा रहे हैं। कोरोना संकट में लाक डाउन से तमाम व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई है, रोजगार की जगह कर्मचारियों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है, किसान की जमीन पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों की नजर है, संसद में बहुराष्ट्रीय कंपनियों और चंद उद्योगपतियों के लिए कानून बन रहे हैं। देश में हताशा का दौर है, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय है, अपराध बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार अपराधियों के आगे बेदम दिख रही है। महिलाओं-बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही हैं, लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं रोज हो रही हैं, सत्ता संरक्षित अपराधी निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं। भाजपा राज में युवाओं का भविष्य अंधेरे में है, शिक्षा संस्थाएं बंद है, ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर गांव में रहने वाले छात्र-छात्राओं की अनदेखी की जा रही है, गरीब बच्चों के पास न लैपटॉप है न स्मार्ट फोन। कहा कि न्याय के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, विपक्ष को बदले की भावना से फर्जी मुकदमें लगाकर परेशान किया जा रहा है, जनता का हर वर्ग भाजपा सरकार की वादाखिलाफी से परेशान है। किसान, श्रमिक, युवा आंदोलन की राह पर है। भाजपा सरकार की इन्हीं जनविरोधी रवैये के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी मौन सत्याग्रह कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रही हैं‌। कहा कि यदि भाजपा सरकार में जुल्म और ज्यादती नहीं रूकी तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आन्दोलन को और तेज करेगी। मौन सत्याग्रह में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन यादव, राजेश राय पप्पू, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, पूर्व मंत्री जयकिशन साहू, पूर्व मंत्री सुधीर यादव बब्बू, सदानंद यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कमलेश यादव भानू ,सत्या यादव, डा. समीर सिंह, जय हिंद यादव, तहसीन अहमद, चंदन यादव, राजेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, अशोक बिंद, अनिल यादव, आमिर अली, अतीक अहमद राईनी, आशा यादव, रामयश यादव, रीना यादव, विभा पाल, दिनेश यादव, बृजदेव खरवार, जगत मोहन बिंद, राजकिशोर यादव, श्यामनारायन कुशवाहा, प्रदीप राजभर, चंद्रिका यादव, अरविंद कुमार यादव, बजरंगी यादव, राकेश यादव, छोटे लाल यादव, परशुराम बिंद, कमलेश यादव, असलम खान, रविन्द्र यादव, अभिनव सिंह, परशुराम बिंदास, रिशु यादव, नन्हे, श्याम नारायण यादव, पप्पू यादव, कन्हैया यादव, संग्राम, गोपाल यादव, द्वारिका यादव, छन्नू यादव, अनिल यादव , आरिफ खान, सुखपाल यादव, आजाद राय, बबलू चौहान, रजनीश यादव, हरिकेश यादव, परवेज अहमद, अशोक यादव, शाहिद खान, कमलेश शर्मा, केशव यादव, रामाशीष यादव, मुलायम यादव, अवधेश यादव, श्याम नारायण यादव, प्रमोद कुमार यादव, राजेश्वर गोड़, अभय यादव, लल्लन सिंह, प्रभुनाथ राम, दुर्गेश यादव, रजनीश यादव, रजनीकांत, अश्विनी यादव, राम प्रताप यादव, गोपाल श्रीवास्तव, ताहिर सिद्धकी आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries