गाजीपुर-यह युवाओं का लाजबाब संगठन है

सैदपुर (गाज़ीपुर): जहां कोरोना वायरस से पूरा विश्व परेशान है वही भारत जागृति फॉउन्डेश के लोग, लोगों के लिए किसी फरिस्ते से कम नही है। पहले दिन जब भारत मे लॉक डाउन का दौर शुरू हुआ, उसके दो दिन पहले से ही फॉउन्डेशन ने अधिकारियों और आमजन के बीच मास्क, सेनेटाइजर, का वितरण करने लगे थे। जब पूरे भारत मे सभी सामाजिक संस्था सो रही थी तब भारत जागृति फॉउन्डेशन ने आगे आकर संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लाँकडाउन के चलते घरों में कैद लोगो के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था।

जिसे देख और भी सामाजिक कार्यकर्ता और संस्था धीरे धीरे आगे आने लगे। जिसकी सराहना पूरा पूर्वांचल कर रहा है। फॉउन्डेशन के सदस्यो ने सैदपुर क्षेत्र के सिलाई कोचिंग सेंटर से लेकर घर घर तक कि महिलाओं को मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया।इस तरह से फॉउन्डेशन ने कुल 10000 मास्क बाटने का कार्य किया। 15000 पीस सेनेटाइजर बाटने का कार्य किया।

जब प्रशासन द्वारा आमजन व गरीब के लिए कोई तैयारी नही थी।पहले दिन से ही फॉउन्डेशन द्वारा राहत सामग्री जिसमे 5 किग्रा आटा, 5 किग्रा चावल, 500 एमएल सरसो तेल, मसाला, हल्दी, नमक, 1 किग्रा दाल, 3 किग्रा आलू वितरण किया जाने लगा था। फॉउन्डेशन के प्रवक्ता अनूप जायसवाल उर्फ अनुराग ने कहा कि यह वितरण प्रक्रिया जब तक लॉकडाउन चलेगा तब भारत जागृति फॉउन्डेशन गरीबो की ऐसे ही सेवा में लगीं रहेगी।

फॉउन्डेशन द्वारा अब राहत सामग्री के साथ सब्जी,फल, बिस्किट, पेस्ट, ब्रस, तेल आदि का भी वितरण कर रही है।
साथ साथ पूरे क्षेत्र में गाँव गाँव को सेनेटाइज भी कराया जा रहा है जिससे कि कोरोना दस्तक न देने पाए।फॉउंडेशन द्वारा रोजाना लगभग 65 से 70 पैकेट राहत सामग्री वितरित किया जाता है। फॉउंडेशन के सदस्य रोजाना सुबह 10 बजे सैदपुर नगर स्थित निरीक्षण भवन आते है। पहले अपने आपको सेनेटाइज करते है। उसके बाद फॉउन्डेशन के टोलफ्री नंबर पर आए फोन कॉल की सूची बनाते है। फिर एक एक कार व मोटरसाइकिल द्वारा घर घर राशन पहुँचाया जाता है। संख्या अधिक होने पर मालवाहक गाड़ी से इकठ्ठा पहुँचाया जाता हैं।

भारत जागृति फॉउन्डेशन के सक्रिय सदस्य विवेक गुप्ता के नेर्तत्व में रोजाना क्षेत्र के पशु, पक्षियों, जानवरो के लिए भी खाने की चीज़ों की व्यवथा की जाती है। फॉउंडेशन द्वारा क्षेत्र के सभी बैंक के सामने गोला भी बनाया जाता है जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके।

भारत जागृति फॉउन्डेशन अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने बताया कि कोरोना वायरस जब तक प्रभावी रहेगा हम सभी लोग शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए लड़ाई को लड़ते रहेंगे। भारत जागृति फॉउन्डेशन सचिव सतीश कमलापुरी जी अन्न भंडार की देख रेख करते हुए साफ सफाई व सेनेटाइज का पूरा ध्यान रखते है वही उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल उर्फ सोनू लोगो को मास्क लगाने के लिए क्षेत्र के बस्तियों में जाकर जागरूक करते रहते है।

Leave a Reply