अन्य खबरें

गाजीपुर-रेलवे के अंडर पास में शव

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के दौलत नगर के पास बने रेलवे के अंडर पास में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का छत-विछत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के दौलत नगर के पास बने रेलवे के अंडर पास में करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का छत-विछत शव देखा। जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि मृतक नीली छींटदार गमछा पहने हुए था। शव पूरी तरह से छत-विक्षत था, बस एक पैर बचा हुआ था। शव के पास दस रुपया नकदी और सूर्ती का डिब्बा पड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply