अन्य खबरें

गाजीपुर-शादी से पहले ही हुई बरबादी

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टोंगा गांव (कल्यान चक) में रविवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाला। इस दौरान लाखों की नकदी सहित हजारों का जेवरात उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के टोंगा गांव (कल्यान चक) निवासी राजेन्द्र यादव का परिवार रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाकर सो गया। पत्नी रेनू देवी बाहर के कमरा में सोई हुई थी। सुबह जगी तो बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी न खुलने पर अपने देवर के लड़के को फोन कर बुलाकर दरवाजा खोलवाया। बाहर निकली तो देखा कि तीनों कमरा का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गई तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और बक्सा का ताला टूटा हुआ था। पड़ताल किया तो पता चला कि सूटकेस और बक्सा में बेटी की शादी की तैयारी के लिए रखा चार लाख नकदी के साथ ही सोने का तीन झुमका, सोने की सिकड़ी, अंगूठी आदि गायब था। परिजन आशंका व्यक्त कर रहे थे कि चोर शायद छत के रास्ते से घर में प्रवेश किए होंगे। सुबह साढ़े छह बजे परिजनों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मौका मुआयना कर जांच-पड़ताल की गई। फोरेसिंक टीम ने भी जांच-पड़ताल किया। पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Leave a Reply