गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत उप्र के महामंत्री गिरीश कुमार पाण्डेय ने संगठन की ग़ाज़ीपुर जिला कमेटी में फेरबदल किया है। विद्युत मजदूर पंचायत ग़ाज़ीपुर के जिला मंत्री रहे अरविंद कुशवाहा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि जिलाध्यक्ष रहे विजयशंकर राय को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त भानू प्रताप कुशवाहा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के वरिष्ठ नेता और अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि नवमनोनित पदाधिकारी संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु हरसम्भव प्रयास करेंगे। वहीं बिजली कर्मचारियों ने भी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Copyright © 2020 GhazipurToday.com All rights reserved.