अन्य खबरें

गाजीपुर-सपा यादव के साथ तो मै क्षत्रिय के साथ-सुरेन्द्र सिंह एमएलए

बलिया-अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले बैरियां से भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विधायक सुरेंद्र सिंह हत्यारोपी धीरेंद्र सिंह के परिजनों के पक्ष मे खुलकर खड़े नजर आते हैं।उन पर हत्यारोपी से करीबी संबंध रखने का भी आरोप है। बलिया जनपद के ग्राम दुर्जनपुर थाना रेवती में हुए गोली कांड के बाद से ही हत्यारोपी के पक्ष में आए विधायक सुरेंद्र सिंह प्रदेश सरकार के लिए कई बार अपने विवादित बयानों से मुसीबत खड़ी कर चुके हैं। इस बार हत्यारोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में खुलकर आने के बाद विरोधियों राजनैतिक दलों को सरकार पर निशाना साधने का अच्छा-खासा मौका मिल गया है। वहीं सरकार भी विधायक की विवादित बयान से अपने आप को असहज महसूस कर रही है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बयानों से त्रस्त भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुरेंद्र सिंह को तत्काल लखनऊ तलब कर लिया है। सुबह जानकारी मिलने पर सुरेंद्र सिंह लखनऊ रवाना हो गए। लखनऊ बुलाये जाने के संदर्भ मे जब जागरण ने आज सुबह बातचीत करके पूछा तो उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर आप लखनऊ जा रहा हूं। मैं पुलिस की एक पक्षीय कार्यवाही के विरोध में हूं। धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षार्थ एवं परिवार की सुरक्षा में गोली चलाई। मैं हमेशा न्याय के पक्ष में रहा हूं। मुझे प्रदेश अध्यक्ष ने क्यों बुलाया है ? यह तो मुझे पता नहीं, जहां तक जातीय बयान का सवाल है तो समाजवादी पार्टी अगर यादव के साथ है तो मैं क्षत्रिय के साथ खड़ा रहूंगा। वैसे आज रविवार को मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह आज गिरफ्तार हो गया ।

Leave a Reply