गाजीपुर- सैंतीस सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

1555

गाजीपुर।जनमुद्दों को लेकर कचहरी पुलिस अधीक्षक के गेट के सामने सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने 37 नामजद सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल,बुधवार को सपा सुप्रीमो के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ कुछ लोगों से नोंकझोंक हो गई थी। वहीं काफी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक के गेट के सामने प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर किया। सपा सुप्रीमो के निर्देश पर सपा पदाधिकारी संयुक्त रूप से बुधवार सरजू पांडे पार्क में जन मुद्दा को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे जिला अध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने जिलाधिकारी को पत्रक देना चाह रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा वक्त न दिए जाने पर भड़के सपाई कार्यकर्ताओं से पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस के लाख बावजूद मना करने पर सपा कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे । इसी बीच सपाइयों और पुलिस में कहासुनी होने लगी। पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के गेट के सामने धरना पर बैठकर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।गुरुवार को पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं द्वारा नियम तोड़ने व पुलिस से नोकझोक में 37 नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries