गाजीपुर-स्थापना दिवस पर ओपी का छक्का

978

गाजीपुर। सेवराई में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के आवास पर रविवार को सपा के स्थापना दिवस पर जमानिया नगर के बसपा के नगर अध्यक्ष अजय कुमार दीपू ने सपा का दामन थामा। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह व विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने अजय कुमार दीपू को सपा की टोपी, गमक्षा व माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज पार्टी का स्थापना दिवस है। ऐसे समय में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए दीपू का पार्टी के साथ जुड़ना मिल का पत्थर साबित होगा। कहा कि आप युवा हो आपके पास एनर्जी है। आप पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मिशन 2022 को सफल बनाएं एवं अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने में अपना योगदान दे। मालूम हो कि अजय कुमार दीपू लगभग दस वर्षों से बसपा के लिए मजबूती से कार्य कर रहे थे और पूर्व में नगर उपाध्यक्ष व वर्तमान समय में भी बसपा के नगर अध्यक्ष पद पर थे। सपा का दामन थामने के बाद दीपू ने बताया कि बसपा अपने मूल से भटक गई है और उसके वर्तमान क्रिया-कलापों से क्षुब्ध होकर व अखिलेश जी के विचारों से प्रभावित होकर मैने सपा का दामन थामा है। इस मौके पर सिंहासन यादव, विजय पाल, प्रमोद यादव, अम्बरीश यादव, विक्की सिंह, दीपू यादव, भरत सिंह, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries