गाजीपुर-हत्यारोपियों की लम्बी चेन

गाजीपुर-14 अक्टूबर की रात 9:30 बजे सैदपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवचंदपुर ग्राम सभा में स्थित पेट्रोल पंप पर हुई त्रिभुवन सिंह उर्फ टी.एन.सिंह की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन सन्नी गैंग को कोई छूट देने के मुड़ मे नजर नहीं आ रहा है। इस संदर्भ में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने रविवार को करण्डा थाने में सैदपुर,खानपुर, सादात,नंदगंज ,बहरियाबाद के अलावा करण्डा थानाध्यक्ष की एक अहम मीटिंग लिया था।पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक जिन अपराधियों को चिन्हित किया गया है उनमें कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी सिंह तथा आनंद सिंह उर्फ ढोलक सिंह के साथ ही गोशन्देपुर निवासी धनजी सिंह के साथ गोशन्देपुर ग्राम सभा के ही चार अन्य लोगों को भी स्पष्ट रूप से सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। इसके अलावा त्रिभुवन सिंह की हत्या में नारी पचदेवरा के दीपक सिंह व त्रिपुरारी सिंह को भी चिन्हित किया गया है। त्रिभुवन सिंह की हत्या कांड में अब तक चिन्हित लोगों की गिरफ्तारी और पता लगाने के लिए पुलिस ने पूरा जी जान लगा दिया है ।पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है इधर पुलिस विभाग ने कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी तथा आनंद सिंह उर्फ ढोलक पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है इसे बढ़ाकर 50 हजार करने के लिए पुलिस विभाग ने उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है। कौन है धनजी – धनजी सिह करण्डा थाना के ग्राम गोशन्देपुर का रहने वाला है। 24 मई को सलारपुर निवासी जिलापंचायत सदस्य व ठेकेदार विजय यादव उर्फ पप्पू की हत्या मे आरोपित किया गया था। धनजी का नेटवर्क विहार तथा चन्दौली जनपद तक फैला हुआ है।हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हेतू पुलिस की कुल आठ टीमें सक्रिय है।