अन्य खबरें

गाजीपुर-26 नवंबर को राज्यकर्मियों की हड़ताल

ग़ाज़ीपुर -राज्य कर्मचारी सन्युक्त परिषद जनपद शाखा ग़ाज़ीपुर के कोर कमेटी की बैठक खुजुरिया स्थित परिषद कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे की अध्यक्षता मे की गई ,जिसमे केन्द्रीय श्रम संगठनो,स्वतंत्र फेडरेशनो द्वारा 26 नवम्बर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल मे प्रतिभाग करने हेतू प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश के अनुपालन हेतू रणनीति बनाई गई।जिसमे सर्व सम्मति से यह निर्णय हुआ कि परिषद से सम्ब्द्ध,सहयोगी कर्मचारी,शिक्षक,श्रमिक संगठनो के लोग 26 नवम्बर 2020 को दिन मे दस बजे से सदर बिकास खण्ड के परिसर मे एकत्र होंगे,तथा जुलुस बना कर बिकास भवन मे आयोजित बिरोध सभा मे शामिल होंगे।
केन्द्रीय श्रम संगठनो द्वारा वर्षों से लम्बित 24 सुत्रिय मांग पत्र के निराकरण न होने से क्षुब्ध हो कर सरकार की कर्मचारी,शिक्षक,श्रमिक,किसान बिरोधी गतिबिधियों पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।
@मांगो मे मुख्य रुप से,न्यूनतम वेतन 21000 रुपए प्रतिमाह करने,पुरानी पेंशन व्यव्स्था बहाल करने,आंगन बाड़ी,आशा,रोजगार सेवक,होमगार्ड,ग्रामीण चौकीदार,संविदा,आउट सोर्शींग,रसोइया आदि को राज्य कर्मचारी घोषित करने,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बन्द पड़ी भर्ती को चालू करने,सार्वजनिक क्षेत्रों मे कार्यरत उपक्रमों को निजीकरण न करने,को लेकर बिरोध किया जा रहा है।
कोर कमेटी की बैठक को मुख्य रुप से,सुर्य्भानु राय,बैजनाथ,तिवारी,पवन पाण्डेय,इ अखिलेश यादव,इ सुरेन्द्र प्रताप,अनन्त सिंह,प्रमोद उपाध्याय,डा दुर्गेश सिंह,डा भास्कर दुबे,उदयराज सिंह,रबिश्ंकर सिंह,प्रवीण मौर्य,नागेन्द्र यादव,सुबाष सिंह,जमुना यादव,उपेन्द्र तिवारी,उग्रसेन कुमार,अमर नाथ शर्मा,अव्धेस यादव,अशोक सिंह,बीरेन्द्र यादव,मुकेश सहाय,शिव कुमार तिवारी,बिश्राम राम,सत्य प्रकाश,ब्रजेश यादव,सूर्यकांत,आदि ने सम्बोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने अपने सम्बोधन मे समस्त साथियो से भारी संख्या मे समय से सदर ब्लाक मे उपस्थित होने की अपील की, बैठक का संचालन जिला मन्त्री ओमप्रकाश यादव ने किया।
प्रमोद मिश्रा जिला मिडिया प्रभारी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ग़ाज़ीपुर।

Leave a Reply