गाजीपुर- लोकसभा के उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोरखपुर और फूलपुर मे उपचुनाव हार गये। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा रिक्त सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों का पराजित हो जाना वास्तव मे गंम्भीर मंथन का बिषय है। लेकिन उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री को अयोग्य और नाकाबिल साबित करने वाले जाति बिषेश के पत्रकार बन्धु इस बात को भुलजाते है कि 26 वर्ष तक गोरखपुर लोकसभा सीट पर लगातार कब्जा बरकरार रखने वाले गोरक्षनाथ पीठ से सम्बंधित योगियों के चाल,चरित्र, इमानदारी, हिन्दुत्व पर अंगुली उठाने वाला कोई नहीं है। अब तक हुऐ लगभग 80 %उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हारे है, लेकिन उत्तर प्रदेश मे भाजपा उपचुनाव क्या हारी जाति बिशेष के पत्रकारों ने वर्तमान मुख्यमंत्री को नक्कारा, अयोग्य, 150 विधायक बिरोध मे है ऐसा लिखना शुरू कर दिया।
Copyright © GhazipurToday.com All rights reserved. || Developed By Dhiraj Sharma