देश के लूटरों को पच नहीं रहा देश का विकास- मनोज सिन्हा

गाजीपुर-जब जब राष्ट्रीय ताकतें मजबूत हुई हैं। इस विचारधारा को कमजोर करने का काम सपा, बसपा और कांग्रेस करती रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को दुनिया के नक्शे में सबसे ऊंचे स्थान पर काबिज कर देश का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं, यह बात देश को लूटने वालों को हजम नहीं हो रही है। विपक्ष की ओर से संसद न चलने देने के विरोध में गुरुवार को जिला मुख्यालय के सरजू पांडेय पार्क में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम के दौरान रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा अलोकतांत्रिक व्यवहार और प्रदर्शन किया जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं। कहा कि जिसने देश में आपातकाल लगाने का काम किया, आज वह हमें लोकतंत्र सिखा रहा है। 2014 में देश की जनता ने सबका साथ और सबका विकास के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार को अपना जनादेश दिया। उस जनादेश पर पूर्ण रूप से खरा उतरते हुए मोदी सरकार ने देश में 70 साल के पिछड़ेपन को दूर करने का काम किया है। बीते लोकसभा सत्र में कांग्रेस के 40 सांसदों ने सत्र के दौरान जमकर हंगामा किया। उसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 74 घंटे भाषण दिए। श्री सिन्हा ने कहा कि देश के सभी उच्च पद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक भाजपा के राष्ट्रवादी कार्यकर्ता पद को सुशोभित कर रहा है। इस सभा के माध्यम से संकल्प लेते हैं कि जरूरत पड़ने पर देश और समाज के लिए हम अपने खून का एक-एक कतरा बहा देंगे। कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति तो कांग्रेस पार्टी करती है, पर इसी कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को दो बार संसद में जाने नहीं दिया था। कहा कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 14 अप्रैल से 05 मई के मध्य एक उत्सव के रूप में मनाएंगे, जिसमें सामाजिक समरसता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपवास कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक डा. संगीता बलवंत, अलका राय, सुनीता सिंह, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, कृष्ण बिहारी राय, विजेंद्र राय, सुनिल सिंह, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामहीत राम, सच्चिदानन्द राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, रामनरेश कुशवाहा, मीरा श्रीवास्तव, रामाशंकर उपाध्याय, विनोद अग्रवाल, मुराहु राजभर, अनिल यादव, अवधेश राजभर, ओमप्रकाश राम, प्रवीण सिंह, सरोज कुशवाहा, श्यामराज तिवारी, रघुवंश सिंह, विरेन्द्र राय, रत्ना सरोज, नरेंद्र सिंह, जितेन्द्रनाथ पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने किया

Leave a Reply