नशेड़ी पति ने पत्नी की किया गोली मार कर हत्या

बलियां- दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी हृदयानंद तिवारी की पुत्री जयश्री की शादी 2006 में हिंदू रीति-रिवाज से इसी थाने के चौबे के दलकी निवासी निर्मल चौबे के बड़े पुत्र राकेश चौबे से हुई थी। जिस विवाहिता की हत्या हुई उसकी छह वर्षीय अंशिका तथा तीन वर्षीय निक्की पुत्री हैं। हत्या की घटना के समय दोनों पुत्रियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। जैसे ही गोली चलने की आवाज हुई, वैसे ही दोनों बहनों की नींद टूट गई और दोनों दौड़कर बाहर आई, जहां अपनी मम्मी को खून से लथपथ देखा। उन्हें पता नहीं कि मां सदा-सदा के लिए सो गई है। मृतका के माता-पिता सहित पूरा परिवार कोलकाता में निवास करता है। ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार मृतका का पति कुछ करता नहीं है, बल्कि इधर-उधर घूमता रहता है। इसके अलावा नशा का भी सेवन करता है। नशा सेवन को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी बात को लेकर दंपत्ति में विवाद हुआ था। जिससे आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी को पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दिया।