पंचायत राज दिवस पर सम्मानित हुये कई ग्राम प्रधान

गाजीपुर- ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत पंचायती राज दिवस का आज 24 अप्रैल को राईफल क्लब सभागार मे मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सदर संगीता बलवंत ने दीप प्रज्ज्वलित एंव महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्राम स्वराज अभियान योजना 14 अप्रैल से 05 मई तक चलाई जायेगी। यदि हमे अपने राष्ट्र को मजबूत बनाना है तो हमे अपने देश के सबसे छोटी ईकाई ग्राम पंचायत को मजबूत बनाने की जरूरत है, क्योकि महात्मा गांधी जी ने कहा था कि” हमारा देश गांवों में बसता है और इसे सुन्दर व स्वस्थ्य बनाने के लिए गांवो को सुन्दर बनाना होगा”। हमे अपने अन्दर एक अच्छी सोच लाने की जरूरत है जिससे देश व समाज में कुछ अच्छा कर सके। हमे इस अभियान से जुडते हुए अपने अन्दर चेतना लाने की जरूरत है तभी यह सपना साकार होगा। इसके लिए चाहे वह अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि सबको एक साथ आकर लोगो को जागरूक करने की जरूरत है। जिससे जनता में एक अलग से अलख जगेंगी और सरकार के महत्तपूर्ण योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकेगें। भारत सरकार द्वारा गाजीपुर मे चयनित 47 गांवों कों ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत संतृप्त किया जाना है। केन्द्र सरकार देश के महिलाओ, बच्चो ,युवाओं, किसानों व असहायों की सेवा के लिए समर्पित है।मुख्य अतिथि ने ऐसे ग्राम प्रधान जिन्होने शौचालय निर्माण, गुणवत्ता एंव उसने तेजी लाने तथा खुले में शौच मुक्त कराने पर पुरस्कार देकर संम्मानित किया। जिसमें विमला सिंह प्रधान नवली रेवतीपुर, सुमारी देवी रामपुर सलेमपुर जमानियां, गणपतिराम वीरसिंहपुर बाराचवर, हरिकेश यादव पहदरिया बाराचवर, छांगुर राम विसम्बरपुर बाराचवर, अच्छेंलाल कुशवाहा महमूदपुर सदर, रविन्द्र यादव बधुई खुर्द सदर, तथा भदेव के प्रधान एवं रणविजय सिंह जिला प्रेरक को सबसे अधिक गांव ओ0डी0एफ (देवकली) के लिए पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी के.बालाजी जी ने उपस्थित लोगो से सरकार की महत्तपूर्ण योजनाओ का लाभ लेने की बात कही। किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसे अवगत कराने को कहा। भ्रष्टाचार की रोकथाम हेतु जारी नम्बर पर सूचना दे सकते है। उन्हो ने सम्बन्धित अधिकारीयों को कहा कि ग्राम प्पंचायत मे भेजी गयी धनराशि को लाभार्थियों को देने में किसी भी प्रकार की देरी न हों। लक्ष्य के हिसाब से जनपद में शैचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कराते हुए सभी गावो को खुले में शौच मुक्त करने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सरकार की समस्त योजनाओ और उनके लाभ की विस्तृत जानकारी दी। इस असवर पर जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, भाजपा नेतागण, एंव अधिक संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने किया।

Leave a Reply