परिवार सोता रहा और चोरों ने घर खंगाल डाला

396

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र के रामगढ़ सलामतपुर निवासी योगेंद्र सिंह यादव ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की रात उनके घर में छत के सहारे चोर घुस आए। दरवाजा तोड़कर आलमारी में रखे हुए कीमती सामान, सोने का हार, एक जोड़ी कंगन, बाली, कनफूल, पैजनी, कंगन, झुमका ,मांगटीका, अंगूठी आदि सहित नगदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि सुबह 4:30 बजे रोज की भांति जब वह अपने सोई हुई बच्चियों को जगाने गए तो उनकी बच्चियों ने बताया कि अलमारी का सारा सामान गिरा पड़ा है। जब उन्होंने खुद जाकर देखा तो रखे गए जवाहरात और नगदी गायब था। उन्होंने तुरंत आकर इसकी सूचना कासिमाबाद थाने को दिया। पीड़ित योगेंद्र यादव पेशे से वकील हैं। उनके साथ थाने पर पहुंचे वकील संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष द्वारा शिकायत दर्ज किए बिना ही तहरीर लेकर वापस लौटा दिया गया। वकील संघ ने इस बात पर भी सवाल उठाया। 100 मीटर के ही दूरी पर हो रहे यज्ञ में पुलिस का कैंप लगा हुआ है। फिर भी आए दिन चोर कैसे चोरियां करने में कामयाब हो जा रहे हैं। संघ द्वारा थानाध्यक्ष को चेतावनी दी गई कि यदि चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया जाता है, तो संघ हड़ताल करने के लिए बाध्य हो जाएगा।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries