फिर मिला करण्डा में लावारिस शव

गाजीपुर- करण्डा थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव के पास गंगा नदी में शुक्रवार सुबह किशोरी का शव गंगा किनारे उतराता मिला। कई दिनों से पानी में होने के चलते शव पूरी तरह से सड़ चुका था। अभी गुरुवार की शाम ही क्षेत्र के सिकंदरपुर-अमवां गांव के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव की हालत दयनीय होने के चलते पहचान नहीं हो सकी। हालांकि लोग गंगा में कूदे रामनाथपुर के परिवार का सदस्य होने की आशंका जता रहे हैं।
सैदपुर-चंदौली पुल पर मंगलवार को एक लावारिस बैग मिला था। पास में ही चोर जोड़ी चप्पल भी मिले थे। बैग के अंदर से मिले एक पत्र में साफ लिखा हुआ था कि जो भी यह बैग पाये वह इसे करंडा थाने में पहुंचा दे। उसी वक्त आशंका हो गई थी कि नदी में चार लोगों ने छलांग लगाई है, लेकिन पत्र में सिफ करंडा के गोशंदेपुर गांव का जिक्र था। इसलिए सैदपुर पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई थी। सैदपुर पुलिस ने बैग व अन्य सबूतों को करंडा थाने में भेज दिया था।
टॉप न्यूज़
गुरुवार की देर शाम करंडा क्षेत्र के ही सिकंदरपुर-अमवां गांव के पास गंगा नदी से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद हुआ था। उसके बाद शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने जमुआव गांव के पास से गंगा नदी में एक महिला के शव को बरामद किया। चूंकि दोनों शव काफी हद तक सड़ गये थे। इसलिए उनके चेहरे की पहचान नहीं हो पाई। गोशंदेपुर गांव के लोगों को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह भी शवों की पहचान नहीं कर पाये। चूंकि सैदपुर में हुई घटना के बाद ही दोनों शव मिले है। इसलिए पुलिस इसे गम्भीरता से ले रही है। एसओ करंडा त्रिवेणलाल सेन ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही दोनों शवों की पहचान हो जायेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो शवों का बिसरा प्रिजर्व कराकर उसे जांच के लिए भेजा जायेगा। जरुरत पड़ी तो शवों का डीएनए टेस्ट भी कराया जायेगा।
हिन्दुस्तान मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें