भाजपा छोड बसपा की ओर कुशवंशी
गाजीपुर-पूर्व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अजय कुशवाहा ने बसपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को बधाई देते हुए बताया कि जब-जब बसपा में मौर्यावंशियों को सम्मान मिला है तबतब हाथी का झंडा पूरे देश-प्रदेश में बुलंद हुआ है। जब कुशवाहा समाज का मोह बसपा के भंग हो गया तब बसपा राजनीति के हासिए पर आ गयी। अजय कुशवाहा ने बताया कि आरएस कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कुशवाहा समाज में आशा की ज्योति जगी है। आरएस कुशवाहा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का कुशवाहा समाज लामबंद होगा और भाजपा को धोखा देने पर सबक सिखाएगा। उन्होने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाईकमान ने केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। इसलिए विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज ने भाजपा के पक्ष में झूमकर मतदान किया। जिससे भाजपा भारी बहुमत से जीत गयी। चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने मौर्यवंशियों को धोखा देकर दूसरे को मुख्यमंत्री बना दिया। इस धोखे की कसक आज भी मौर्यवंशियों के मन में है। समय आने पर इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा