भाजपा पिछडा प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष का जमानियाँ में स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधानसभा जमानियां के नारियावं गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ गाजीपुर के जिला कोषाध्यक्ष बनाए जानें पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और माल्यार्पण कर ख़ुशी का इजहार किया। इस दौरान अजय कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने जो जिम्मेदारी दी है। उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। श्री गुप्ता ने कहा की पिछडे वर्ग के उत्थान के लिए पार्टी कार्य कर रही है और इस पर नजर रखने के साथ उनके उत्थान के लिए कार्य करना ही उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पिछड़ो को लामबंद करने में पुरी ताकत झोंकने काम करूंगा। उक्त मौके पर मण्डल महामंत्री भाजपा अनिल गुप्ता, प्राचीन रामलीला समिती के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, नंदलाल सेठ, मुजीब खाँ, जितेंद्र जायसवाल, विशाल वर्मा, अनिल पाण्डेय, सुभाष मौर्य, डा. चंद्रशेखर, आदि उपस्थित रहे।