योगी के जनता दरबार में अनुदेशकों का प्रदर्शन

गोरखपुर –मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में आने की तैयारियां शुरू हुईं तो उनका प्रदर्शन तेज हो गया। अनुदेशक मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे। मामला बढ़ता देख सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह सहित कई अनुदेशकों को हिरासत में ले लिया। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि अब तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय से दो किस्त धनराशि सर्व शिक्षा अभियान परियोजना कार्यालय, लखनऊ को प्राप्त हो चुकी है। अनुदेशकों के 17 हजार रुपये मानदेय के साथ ही शिक्षामित्र का 10 हजार रुपया व आइटी टीचर का 14500 रुपया मानदेय स्वीकृत हुआ था। दोनों का बढ़ा मानदेय मिल रहा है लेकिन अनुदेशकों को बढ़ा मानदेय नहीं मिल रहा। करीब 16 माह बीत जाने के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक मानदेय का शासनादेश नहीं जारी हुआ, जिससे 31000 अनुदेशक और उनके परिवार अवसाद के शिकार हैं। हम मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहने आए थे। अनुदेशक यहां नगर निगम परिसर में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में कल से यहां पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं

Leave a Reply