राज्यसभा के चुनाव मे बसपा को झटका

लखनऊ- उत्तर प्रदेश से दस राज्यसभा सदस्यों के लिए हो रहे मतदान मे आज बसपा के एक विधायक ने दल के निर्देश उल्घन किया।
उन्नाव के पुरवा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक अनिल सिंह ने मतदान के बाद कहा कि अंतरात्मा की आवाज पर मैंने भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरात्मा से आवाज आने के बाद मैं अपने को रोक नहीं सका।बसपा विधायक अनिल सिंह ने अंतरात्मा की आवाज पर वोट डाला है। मैंने महाराजजी (योगी आदित्यनाथ) को वोट दिया है।वोट डालने के बाद अनिल सिंह बोले बसपा से बगावत नहीं, वोट अंतरात्मा की आवाज पर दिया। हम महाराज जी के साथ है। वोट लालजी वर्मा को दिखाकर किया। अनिल सिंह भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी और निर्दल विधायक विजय मिश्र के साथ वोट डालकर निकले।
अनिल सिंह के इस कदम से उत्तर प्रदेश में बसपा मुखिया मायावती के साथ उनके प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर को झटका लगा है। बसपा विधायक अनिल सिंह ने पार्टी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया है। मतदान वोटिंग से कुछ घंटे पहले बहुजन समाज पार्टी के विधायक अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की

Leave a Reply