शकीला की हत्या के शक में पति इस्लाम गिरफ्तार

गाजीपुर- कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिधउत गाँव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में विवाहिता के पति इस्लाम ने लूटपाट के बाद पत्नी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिधउत निवासी इस्लाम राजमिस्त्री का काम करता है। वह सुबह नाश्ता करने के बाद अपने काम पर चला गया। दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी भतीजी अफसाना खातून ने फोन से सूचना दिया कि चाची की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचा। तब तक ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता के पति इस्लाम ने आरोप लगाया कि घर में रख्खा अलमारी और बक्शा टूटा पड़ा है व उसमें रखा ₹50000 और गहना गायब है। उसे शक है कि उसकी पत्नी की हत्या लूटपाट की नियत से की गई है। शकीला इस्लाम की दूसरी पत्नी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तथा मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतिका के पति इस्लाम से पूछताछ करने के लिए उसे थाने ले आई। इसके बाद उसके मायके वालों को भी सूचित किया गया। मामले में सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने एवं मायके वालों के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।