संदिग्ध परिस्थितियों मे ससुराल में दामाद की मृत्यु

गाजीपुर- सादात थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर (बक्सूपुर) गांव में ससुराल आए एक व्यक्ति की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुड़कुड़ा मठ स्थित अशोक गोड़ आयु 35 वर्ष पुत्र रामजन्म गुरुवार की दोपहर पत्नी से मिलने मुंबई से सीधे अपने ससुराल हुरमुजपुर आए। शाम को वह बाजार गए तो अचानक तबीयत खराब हो गई। ससुराल वाले उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां अशोक की मौत हो गई। अशोक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका एक पांच वर्ष का पुत्र है व पत्नी गर्भवती हैं। अशोक मुंबई में रहकर भवन निर्माण करने का कार्य करते थे। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिह ने बताया कि किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा।

Leave a Reply