हे भगवान ! क्या कोई इतना क्रूर भी हो सकता है ?

अम्बेडकर नगर- अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पोखरा निवासी श्वेता जयसवाल पुत्री भोला जयसवाल आयु 21 वर्ष की शादी इसी 3 दिसंबर 2017 को कंधरापुर थानाक्षेत्र के ग्राम जोल्हापुर निवासी विकास जयसवाल पुत्र सुभाष जयसवाल के साथ हुई। श्वेता मैके से विदा हो कर ससुराल अपने पति के घर जोल्हापुर पंहुची। ससुराल पंहुचने पर सास ,ससुर और पति दहेज के लिए मारने पीटने लगे। दहेज के लिये रोज रोज की मार पीट से तंग ,श्वेता ने 21 दिसंबर को अपने पिता को सरी बात मोबाईल से रो रो कर बताया। बेटी की बात सुनकर बाप भोला जयसवाल अपने साथ परिवार व रिस्तेदारों के साथ जब श्वेता के ससुराल पंहचे तो वहां का नजारा देख कर बदहवास हो गये। बेटी के घर जब भोला पंहचे तो वहा बेटी को जलते व तडपते हुआ देखा। भोला ने इसकी सुचना कंधरापुर थाने को दिया। पुलिस ने श्वेता के बयान पर पति विकास जयसवाल, पिता सुभाष जयसवाल और सास गुड्डी उर्फ बेबी को गिरफ्तार कर लिया गया। उपचार के दौरान श्वेता की मृत्यु हो गयी।