14 वर्ष से फरार ,अब 1 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर- दिलदारनगर पुलिस द्वारा 1. 2 किलो गांजे के साथ 14 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त प्रताप सिंह कुशवाहा पुत्र रामजी सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम कुंसी थाना दिलदारनगर, गाजीपुर को दिलदार नगर पुलिस द्वारा 1.2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसपी ने बताया कि उक्त अभियुक्त पूर्व में अपने साथियों के साथ वर्ष 2000 में हीरोइन के साथ पकड़ा गया था। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत है। मुकदमे में मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद से अभियुक्त प्रताप सिंह की जमानत स्वीकृत हुई थी। 7 जुलाई 2006 को गाजीपुर न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 5 वर्ष की कारावास एवं रू01000 के जुर्माने से दंडित किया गया था। किंतु अभियुक्त न्यायालय के समक्ष हाजिर ना हो कर फरार चल रहा था।अभियुक्त की गिरफ्तारी 6 सितंबर की शाम 4:35 बजे दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भक्सी रेलवे क्रासिंग के पास से की गयी।

Leave a Reply