इंफाल-आईरन लेडी इरोम शर्मिला चानू 16 साल बाद अपनी भूख हडताल खत्म करने की घोषणा कल मणिपुर की राजधानी इंफाल मे किया। 2 नवंबर 2000 को इंफाल शहर के नजदीक एक गाँव मे असम राईफल्स के जवानों द्वारा 10 लोगो अलगाव वादी समझ कर मार दिया जाता है। इस से आहत शर्मिला चानू ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम ( अफ्स्पा ) को हटाने की माँग को लेकर सन् 2000 से ही भूख हडताल कर रही है।
शर्मिला चानू को बार -बार अत्महत्या के जूर्म मे गिरफ्तार किया जाता है और बार-बार रिहा किया जाता है। शर्मिला चानू को इंफाल के जवाहर लाल नेहरु अस्पताल मे रख कर जबरन नाक की नली से आहार दिया जाता है। शर्मिला का जन्म 14 मार्च 1972 को हुआ है।
Copyright © GhazipurToday.com All rights reserved. || Developed By Dhiraj Sharma