18 वें दिन लेखपालों की हडताल खत्म, मनाया जश्न

गाजीपुर -लेखपालों की हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। लखनऊ से मिली खबर के मुताबिक शासन संग बैठक के बाद लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय किया। प्रदेश नेतृत्व ने 18 जुलाई से काम पर लौटने को कहा है। हालांकि संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश नेतृत्व की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके लिए वह ऊपर बात करते हैं। मिली खबर के मुताबिक वार्ता में लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव तथा महामंत्री ब्रजेश श्रीवास्तव और राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव आरबी सिंह तथा राजस्व परिषद के उप भूमि व्यवस्था आयुक्त सुनील कुमार चौधरी शामिल थे। दोनों पक्षों ने लिखित समझौता किया। मालूम हो कि बीते तीन जुलाई से गाजीपुर समेत प्रदेश भर के लेखपाल हड़ताल पर थे। राजस्व सहित जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र बनाने तक का काम पूरी तरह ठप हो गया था

गाजीपुर के सदर तहसील में धरना समाप्ति के अवसर पर दुर्गेश श्रीवास्तव ,विवेक सिह शम्मी, सूरज प्रताप सिंह, दिनेश यादव, गोपाल यादव, संदीप शर्मा, डी०एस०राय, श्रीकांत राय,लेखपालों के संगठन से जिलाध्यक्ष विनोद यादव, रामलखन राम जिलामंत्री, कासिमाबाद से अध्यक्ष चितरंजन ,संजय पान्डेय मंत्री,जमानियाँ से राजाराम, सेवराई से संतोष तिवारी, विनोद दुबे मंत्री,मुहम्मदाबाद से झिगुरी यादव, भुलोटन राम मंत्री, सैदपुर से धीरेंद्र राम,रमेश राम मंत्री, जखनियां से लालचन्द्र राम,नेहा ,किरन,पुजा रानी, ममता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply