गाजीपुर – नंदगंज पुलिस ने दो वांछित किया गिरफ्तार

गाजीपुर – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.07.2024 को उ0नि0 श्री अनिल कुमार मिश्रा मय हमराह कर्म0गण द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0128/2024 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 109 भारतीय न्याय संहिता, 2023 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. श्यामसुन्दर कश्यप पुत्र रामकुंवर कश्यप 2. पंकज कश्यप पुत्र श्यामसुन्दर कश्यप 3. बिरजू कश्यप पुत्र श्यामसुन्दर कश्यप 4. सीमा पत्नी श्यामसुन्दर कश्यप 5. श्यामसुन्दर की लड़की नाम अज्ञात 6. श्यामसुन्दर की बहू नाम अज्ञात समस्त निवासीगण ग्राम नैसारा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर के घर पर दबिश दिया गया तो अभियुक्त 01.श्यामसुन्दर कश्यप पुत्र रामकुंवर कश्यप उम्र करीब 53 वर्ष व अभियुक्ता 02.सीमा पत्नी श्यामसुन्दर कश्यप उम्र करीब 50 वर्ष निवासीगण ग्राम नैसारा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर अपने घर पर मौजूद मिले । जिन्हे उनके जुर्म से अवगत कराकर समय करीब 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम पता-
- श्यामसुन्दर कश्यप पुत्र रामकुंवर कश्यप निवासी ग्राम नैसारा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 53 वर्ष ।
- सीमा पत्नी श्यामसुन्दर कश्यप निवासी ग्राम नैसारा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 50 वर्ष। अभियुक्त गण का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 62/2024 धारा 379,504,427,447 भा0द0वि0 थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर।
- मु0अ0सं0 0128/2024 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 109 भारतीय न्याय संहिता, थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर। गिरफ्तारी का दिनांक व समय- दिनांक 30.07.2024 समय 13.50 बजे। गिरफ्तारी का स्थान- अभियुक्त गण के घर बहद ग्राम नैसारा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री अनिल कुमार मिश्रा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।
- का0 वीरेन्द्र कुमार मिश्र थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।
- का0 राजेश कुमार थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।
- म0का0 सुजाता पाण्डेय थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।