ग़ाज़ीपुर
अपहरण का वांछित आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर, 04 जून 2026 – थाना सादात पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपहरण से संबंधित मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सवास गांव के पास से पकड़ा। आज दिनांक 04.06.2026 को उ0नि0 हरिहर प्रसाद मिश्रा मय हमराह द्वारा थाना सादात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त बिट्टू उर्फ राजा पुत्र ओमप्रकाश निवासी सवास, थाना सादात, उम्र 25 वर्ष को सवास के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।इस कार्रवाई को उ0नि0 हरिहर प्रसाद मिश्रा मय हमराह थाना सादात पुलिस टीम ने अंजाम दिया।








