ग़ाज़ीपुर

5 से 21 जून तक चलेगा “सेवा, सुशासन के 12 वर्ष अभियान: प्रभारी मंत्री ने दिया निर्देश

गाजीपुर, 04 जून 2026 – केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक प्रदेशभर में ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान, सुशासन के 12 वर्ष’ विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने अभियान की रूपरेखा की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं की उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। 5 जून को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण होगा। 8 से 14 जून तक जनसंपर्क कार्यक्रम, 14 से 16 जून तक जनकल्याणकारी शिविर व स्वास्थ्य मेले, 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी और 18-19 जून को प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला होगी। 20 जून को रात्रि चौपाल और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा।प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त कराने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी डॉ. ईरज राजा, सीडीओ आलोक प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।