ग़ाज़ीपुर

1 करोड़ 65 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गहमर, गाजीपुर, 17 जून 2026 – गहमर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 ग्राम हेरोइन के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी NDPS एक्ट के पुराने मामले में वांछित चल रहा था।अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत 16 जून 2026 को उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गहमर सायर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। वहां से मु0अ0सं0 102/2026 धारा 8/21/27A/29 NDPS Act में वांछित हेरोइन तस्कर उपेंद्र राय को 240 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपेंद्र राय पुत्र शिवजी राय, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बोहरमपुर, थाना शाहपुर, जनपद भोजपुर (आरा), बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार से हेरोइन की खेप लाकर गाजीपुर और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।इस बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 104/2026 धारा 8/21/27A/29 NDPS Act के तहत नया मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी मु0अ0सं0 102/2026 NDPS एक्ट में केस दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सत्येंद्र सिंह चंदेल व अन्य हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।