ग़ाज़ीपुर

25 जून तक पीजी कॉलेज में होगा प्रवेश हेतु आवेदन

गाजीपुर, 15 जून 2026 – स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। कॉलेज प्रशासन ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।अब अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं और निर्धारित प्रवेश शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित थी, जिसे अब 10 दिन के लिए बढ़ाया गया है।कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तिथि विस्तार से उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा जो विभिन्न कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।प्राचार्य ने कहा कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड तथा प्रवेश परीक्षा संबंधी सूचना एवं दिशा-निर्देश समय-समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाते रहेंगे। छात्र नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।