कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने जमकर लगाया ठहाके

गाजीपुर:लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह एवं सचिव चंद्र मोहन सिंह ने स्मार्ट मोहल्ला शास्त्रीनगर में स्थित मां भवानी चौक के पास पार्क में शुक्रवार दिनांक 12/06/2026 को सायं 6 बजे वरिष्ठ सदस्य अंबिका पाण्डेय जी के माध्यम से हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रोताओं ने काव्य सम्मेलन में उपस्थित होकर कविता सुनकर जमकर आनंद लेकर, कवियों की पंक्तियों पर खूब ठहाके भी लगाए।महशूर कवि अक्षयवर नाथ पाण्डेय, कामेश्वर द्विवेदी, हरिशंकर पाण्डेय, दिनेश चंद्र शर्मा, गोपाल गौरव, शालिनी श्रीवास्तव, संजय कुमार पाण्डेय, रमा शंकर लाल ने अपने अपने कविताओं की पक्तियों को शानदार तरीके से रखने पर श्रोताओं ने खूब ठहाके लगाए।शुक्रवार दिनांक 12/06/2026 को आयोजित कार्यक्रम का आगाज अतिथियों में रमा शंकर लाल ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कवि कामेश्वर द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार से आयोजन का शुरुवात किया। समिति के नारी शक्ति संभाग के अध्यक्ष सविता सिंह की उपस्थिति में हास्य व्यंग्य कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति कर, श्रोताओं को खूब हंसाया। सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य के कवियों ने अपनी-अपनी कविता का वर्तमान हालात माता पिता, देशभक्ति पर रचनाओं की प्रस्तुति दी तो श्रोताओं को गुदगुदाने के साथ साथ ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।समिति के सम्मानित सदस्य एवं कवित्री शालनी श्रीवास्तव ने पर्यावरण दिवस पर लगाए गए नए पौधों के महत्व को अपनी कविता से दिल को छू लेने वाली पंक्तियों से सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया और एक सिख दिया कि पौधे सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि उसको सही उद्देश्य। के साथ लगाकर जीवन में प्रयोग कैसे लाये। समिति के सविता सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ऐसे ही आयोजनों से समझ में एक अच्छा संदेश जाता और व्यस्तता भरी जिंदगी में हंसने और साथ बैठने का एक शानदार माध्यम बन जाता। कार्यक्रम का आयोजन अंबिका पाण्डेय ने किया और मिष्ठान वितरण भानु सिंह ने किया। कवि सम्मेलन में रवींद्र नाथ सिंह, भानु सिंह, अंबिका पाण्डेय, बृजेश सिंह, शिव जी सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, कुंज बिहारी सिंह, लाल बहादुर राय, सिद्धार्थ शरण, चंद्र मोहन सिंह, मिथिलेश सिंह, अमित चौरसिया, सुशील सिंह, गर्वजीत सिंह, अभिनव सिंह, अभय सिंह, अमृत चौरसिया, सोनू वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अक्षयवर नाथ पांडे ने किया।








