मलिन बस्ती में चला जन-जागरूकता व स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत हुआ पौधरोपण

गाजीपुर, 10 जून 2026 – नगर पालिका गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को तुलसी सागर मलिन बस्ती में विशेष जनसंपर्क, जनजागरूकता और सिंचाई विभाग चौराहा से स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुश्री प्रीति गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वार्ड-01 के सभासद प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, वार्ड-06 की सभासद श्रीमती मीनू कुशवाहा और सभासद प्रतिनिधि अजय कुमार कुशवाहा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्र में अपने गौरवशाली 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा देशभर में 5 जून से 21 जून 2026 तक विशाल ‘समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी के तहत तुलसी सागर मलिन बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सफल बनाया।उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके तहत हर जिले और ब्लॉक में लाखों की संख्या में फलदार और छायादार पौधे रोपे जा रहे हैं।, 8 से 14, जून तक महा-जनसंपर्क सप्ताह :इसी क्रम में 8 से 14 जून तक महा-जनसंपर्क और जन-जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। सरकार की 12 साल की प्रमुख उपलब्धियों जैसे जन धन योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और डिजिटल क्रांति के पत्रक बांटे जा रहे हैं। 11 से 14 जून तक जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।








