पूर्वांचल

वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़,5 गिरफ्तार,6 बाइक बरामद

चंदौली, 07 जून 2026 – थाना चंदौली पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरोह कचहरी, अस्पताल और भीड़भाड़ वाले बाजारों से बाइक चुराकर बिहार में शराब तस्करों को बेच देता था।प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम दिनांक 06.06.2026 को चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर धरौली-बिहार मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई। तभी दो व्यक्ति अलग-अलग बाइक से आते दिखे। पूछताछ में वे वाहन के कागजात नहीं दिखा पाए। तकनीकी जांच में दोनों बाइक चोरी की निकलीं।पकड़े गए आरोपियों की पहचान छबीले राजभर और अभिषेक कुमार उर्फ फौजी निवासी चैनपुर, कैमूर, बिहार के रूप में हुई। एक बाइक थाना चंदौली और दूसरी थाना सैयदराजा क्षेत्र से चोरी की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके 3 साथी और चोरी की बाइकों के साथ पीछे आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने नवीन मंडी और नवही मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद 3 अन्य व्यक्ति बाइक से आते दिखे। भागने की कोशिश में पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। इनकी पहचान शुभम कुमार, विशाल राय और राहुल राय निवासी सकलडीहा, चंदौली के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि एक चोरी की बाइक खराब होने पर मझवार रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी कर दी थी। पुलिस ने निशानदेही पर वहां से भी बाइक बरामद कर ली। थाना चंदौली पर मु0अ0सं0 290/2026 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कैसे करता था गैंग काम: पूछताछ में गिरोह ने बताया कि वे संगठित तरीके से काम करते थे। अस्पताल, कचहरी परिसर, बाजार और रेलवे स्टेशनों की रेकी करते थे। मौका पाकर बाइक चुरा लेते और नंबर प्लेट बदल देते थे। चोरी की बाइकों को बिहार के शराब तस्करों को बेच दिया जाता था। तस्कर इनका इस्तेमाल अवैध शराब की तस्करी में करते थे और पकड़े जाने पर वाहन छोड़कर भाग जाते थे। गिरफ्तार आरोपी:1-छबीले राजभर पुत्र हरिकेश राजभर, उदयरामपुर, चैनपुर, कैमूर, बिहार 2-अभिषेक कुमार उर्फ फौजी पुत्र रामदेव सिंह, कल्यानीपुर, चैनपुर, कैमूर, बिहार 3-शुभम कुमार पुत्र राम लेखक, रतनपुरा, सकलडीहा, चंदौली4-विशाल राय पुत्र स्व. रमेश राय, नई बाजार, सकलडीहा, चंदौली 5- राहुल राय पुत्र राजेश राय, नई बाजार, सकलडीहा, चंदौली। बरामद वाहन: स्प्लेंडर UP67 AC 8431, स्प्लेंडर UP67 AH 9366, मोटरसाइकिल UP67 W 5675, प्लेटिना BR26 E 6650, मोटरसाइकिल UP67 C 0037, पल्सर UP67 AJ 2784 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: इस खुलासे में प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 तरुण कुमार कश्यप, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 रावेन्द्र सिंह, आरक्षी राजकुमार सरोज, सागर यादव, रूपेश दूबे और मानवेन्द्र सिंह यादव शामिल रहे।