ग़ाज़ीपुर

कटरा गैंग, स्व०विनीत राय, शंकर पाण्डेय मामले में लेटेस्ट अपडेट

गाजीपुर, 06 जून 2026 – होटल बिंदु के मालिक आलोक उर्फ डबलू राय के पुत्र विनीत उर्फ हनी राय हत्याकांड में पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। 29 मई की रात करीब 11:15 बजे होटल के गेट पर विनीत को गोलियों से छलनी करने के बाद मुख्य आरोपी व कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय अपने दो साथियों के साथ मिरनापुर गांव की ओर फरार हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों बदमाश वहां से स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर पूर्वांचल-एक्सप्रेसवे वे रास्ते वाराणसी पहुंचे और ट्रेन से फरार हो गए।ऐसे भागे थे तीनों बदमाश- पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद शंकर पांडेय, आलोक दूबे और एक अन्य बदमाश राइडर बाइक से मिरनापुर गांव की तरफ भागे। गांव के बाहर मेन रोड पर पहले से काले रंग की स्कॉर्पियो-एन खड़ी थी। तीनों ने बाइक को एक दुकान के पास लावारिस छोड़ दिया और स्कॉर्पियो में सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से वाराणसी पहुंच गए। वाराणसी में स्कॉर्पियो को लावारिस हालत में छोड़कर तीनों ट्रेन से कहीं फरार हो गए। जमानियां में स्कॉर्पियो, करंडा में बाइक सीज-  घटना के अगले दिन 30 मई को पुलिस ने वाराणसी से स्कॉर्पियो-एन बरामद की। रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन स्वामी का पता लगा लिया गया है, हालांकि पुलिस ने अभी नाम उजागर नहीं किया है। मिरनापुर के पास से मिली राइडर बाइक चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जमानियां कोतवाली और बाइक को करंडा थाने में सीज कर दिया है। वाराणसी में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुष्टि हुई कि शंकर और उसके साथी वाराणसी आए थे, लेकिन इसके बाद कहां गए, इसका सुराग नहीं मिला। शंकर पांडेय पर दो NBW जारी- कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 4 जून को अपर सत्र व MP/MLA कोर्ट के न्यायाधीश शक्ति सिंह ने अंशुमान सिंह हत्याकांड में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर 25 जून तक पेश करने का आदेश दिया था। 5 जून को सचिन चौरसिया अपहरण कांड में भी कोर्ट ने NBW जारी कर दिया। इस तरह शंकर पर अब दो NBW हैं। वहीं 2024 में मिश्र बाजार से सचिन गारमेंट के मालिक सचिन चौरसिया के अपहरण केस में शंकर के वकील ने कोई पत्रावली पेश नहीं की। इस केस के दूसरे आरोपी कमलेश चौधरी का दो दिन पहले एनकाउंटर हो चुका है। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को कमलेश के मामले में ‘अबेट’ दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 29 जून को होगी। पिता ने कहा था- ‘बदला लेकर आना’- सूत्रों के मुताबिक शंकर को ‘दुर्दांत’ बनाने में उसके पिता रविशंकर की अहम भूमिका रही। रविशंकर चाहता था कि बेटा अपराध जगत में नाम कमाए। गाजीपुर में पढ़ाई के दौरान ही शंकर मारपीट करने लगा। वाराणसी में कोचिंग के दौरान भी वह पढ़ाई कम, लड़ाई ज्यादा करता था। बताया जाता है कि जब रविशंकर को पता चला कि शंकर का होटल बिंदु में झगड़ा हुआ है, तो उसने कोलकाता जेल से फोन कर कहा था- ‘बेटा बदला ले लेना, तभी मुझे मुंह दिखाना’। कमलेश बिन्द का शव रखकर बवाल,6 नामजद 70 अज्ञात:पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी का शव रखकर बवाल करने के मामले में शहर कोतवाली में छह नामजद और 70 से अधिक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है। नामजद आरोपियों में संजय कुमार बिंद, अनिता बिंद, मोहिल बिंद, राजकुमार बिंद, कमलवता और विन्चरिया बिंद शामिल हैं।उपनिरीक्षक राम मिलन यादव की तहरीर पर बीएनएस की धारा 189(2), 190, 221, 125, 121(1), 126(2), 131, 132, 115(2), 352, 351(3) तथा क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धारा 7 के तहत केस दर्ज हुआ है। पथराव में सीओ सिटी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। तनाव के मद्देनजर फतेहपुर सिकंदरा गोड़ा गांव में फोर्स तैनात है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।(सभार -डीएनए)