ग़ाज़ीपुर

NEET,JEE,UPSC,UPPSC  आदि की नि: शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन करें

गाजीपुर, 06 जून 2026: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद गाजीपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नए अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। UPSC, UPPSC सिविल सर्विसेज, NEET, JEE तथा UPSSSC, SSC, UPP जैसी एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। संशोधित समय -सारिणी जारी:जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूर्व में जारी समय-सारिणी के अनुसार सभी कोर्सों में आवेदन पत्र बहुत कम संख्या में प्राप्त हुए थे। इसी कारण संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है, ताकि अधिक से अधिक मेधावी छात्र योजना का लाभ उठा सकें। आवेदन कैसे करें: इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजीपुर विकास भवन कक्ष संख्या-38 से ऑफलाइन आवेदन फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्युदय पोर्टल http://Abhyuday.one के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। क्या है समय-सारिणी:1-आवेदन प्राप्त व जमा करने की तिथि: 01 जून से 15 जून 2026 तक। 2-प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि: 15 जून से 23 जून 2026 तक 3-परिणाम, काउंसलिंग और रजिस्ट्रेशन: 25 जून से 30 जून 2026 तक 4-कोचिंग सत्र का संचालन: 01 जुलाई 2026 से।किन परीक्षाओं के लिए मिलेगी कोचिंग:इस योजना के तहत यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0एस0सी0 सिविल सर्विसेज, नीट, जे0ई0ई0 तथा एक दिवसीय परीक्षाओं जैसे यू0पी0एस0एस0एस0सी0, एस0एस0सी0, यू0पी0पी0 इत्यादि की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 15 जून 2026 से पहले आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा अवसर है।