पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

चंदौली, 06 जून 2026 – धानापुर थाना क्षेत्र के ओडौला ईंट भट्ठे पर खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गुस्से में पत्नी को ईंट भट्ठे पर पटक-पटक कर पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को धानापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। क्या थी पूरी घटना:दिनांक 04.06.2026 को थाना धानापुर क्षेत्र के ग्राम ओडौला स्थित ईंट भट्ठे पर विनोद मांझी पुत्र हरि मांझी निवासी ग्राम सुंदरचक मतासो, थाना फतेहपुर, जिला गया बिहार का अपनी पत्नी फुलवा देवी से खाना बनाने की बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में विनोद ने पत्नी को ईंट भट्ठे पर पटक दिया और बुरी तरह मारपीट की। गंभीर चोट लगने से फुलवा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के संबंध में थाना धानापुर में मु0अ0सं0 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था।उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक धानापुर त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त ग्राम ओड़ला के कूड़ा घर के पास दैत्रा बाबा के पेड़ के नीचे चबूतरे पर बैठा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 55 वर्षीय विनोद मांझी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विनोद मांझी पुत्र हरि मांझी निवासी ग्राम सुंदरचक टोला मतासो, थाना फतेहपुर, जिला गया बिहार है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल उसके खिलाफ मु0अ0सं0 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना धानापुर में दर्ज है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के साथ का0 इंद्रजीत यादव, रि0का0 योगेश सिंह और रि0का0 अमन पटेल शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।







