ग़ाज़ीपुर

पाक्सो एक्ट में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नोनहरा (गाजीपुर), 07 जून 2026 – थाना नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।आज दिनांक 07.06.2026 को उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना नोनहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित आरोपी को पकड़ लिया गया।पुलिस ने आरोपी दशरथ राम पुत्र तारकेश्वर राम, निवासी ग्राम देवसड़ा थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना नोनहरा में पहले से ही मु0अ0सं0 180/2026 दर्ज था।थाना नोनहरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।इस कार्रवाई को उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी मय हमराह थाना नोनहरा ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।