ग़ाज़ीपुर

185 वाहनों का कटा चालान,वसूला गया 4.37 लाख का जुर्माना

बिरनो (गाजीपुर), 07 जून 2026 – यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार को बिरनो टोल प्लाजा पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चले इस अभियान में 185 वाहनों का चालान काटा गया और कुल 4,37,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।आठ टिमों ने एकसाथ की चेकिंग: पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, प्रभारी यातायात और थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने दिनांक 06.06.2026 को बिरनो टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग की।इन नियमों पर रहा फोकस:अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर और एचएसआरपी नंबर प्लेट के खिलाफ चलाया गया। चेकिंग के दौरान 3 ऐसे वाहन चालक पकड़े गए जो शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 185 वाहनों के चालान किए गए: ड्रंकन ड्राइव: 3 चालक नशे में पकड़े गए। प्रेशर हॉर्न: 27 वाहनों का चालान। नंबर प्लेट: 11 वाहनों पर कार्रवाई‌। कुल जुर्माना: 4,37,000 रुपये। इसके अलावा मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। आगे भी जारी रहेगा अभियान: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे नशे में वाहन न चलाएं, प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें और एचएसआरपी नंबर प्लेट जरूर लगवाएं।