यहां – यहां उपलब्ध है पंचायत निर्वाचक नामावली

गाजीपुर 10 जून, 2026: सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ के अधिसूचना दिनांक 17.04.2026 द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के पंचायत निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 में निर्धारित प्रपत्र-7 पर आज दिनांक 10 जून, 2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड कार्यालय एवं सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय (यथा ग्राम पंचायत का पंचायत घर, विद्यालय भवन, साधन सहकारी समिति का भवन या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधीन आवंटित उचित मूल्य की दुकान, आँगनबाड़ी केन्द्र तथा अन्य कोई सार्वजनिक भवन जो इस निमित्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत का कार्यालय घोषित किया गया हो) कर दिया गया है। निर्वाचक नामावली दिनांक 10 जून, 2026 से दिनांक 12 जून, 2026 तक निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपरोक्त स्थानों पर उपलब्ध रहेगी। जिसमें 07 तहसीलो 16 विकास खण्डो को मिलाकर पुरूषो की संख्या 1520131 एवं महिला 1291137 कुल संख्या-2811268 मतदाता है।
………………………………..








