नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल और सभासद मीनू कुशवाहा ने सुना स्थानीय समस्याएं

गाजीपुर, 09 जून 2026 – स्मार्ट मोहल्ला शास्त्रीनगर में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गाजीपुर की वर्तमान चेयरमैन श्रीमती सरिता अग्रवाल ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री सेवा समिति के सदस्य जितने अपने मुहल्ले की साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं उसका आधा भी हमारे शहर के लोग जागरूक और समर्पित हो जायें तो हमारा नगर भारत के आदर्श नगरों में एक हो जायेगा। लालबहादुर शास्त्री सेवा समिति के महिला संभाग की अध्यक्षा सुश्री सविता सिंह ने कहा कि दिनभर की भागदौड़ और जिम्मेदारी से जीवन से कुछ समय निकाल कर समिति की महिला संभाग की महिलाएं एक साथ पार्क में बैठ कर स्वच्छ हवा का आनन्द लेने के साथ ही मन हल्का कर लिया करती है।सभासद मीनू कुशवाहा ने कहा कि एक साथ बैठकर आपस में गपसप करना हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्री नीरज कुमार मानू और पूर्व सभासद श्री अजय कुशवाहा समेत कई प्रबुद्धजनों ने मोहल्ले की विभिन्न समस्याओं पर मुहल्ले वासियों से चर्चा किया। मुहल्ले के सभी घरों में पहुंचे समिति के पदधिकारी:सभी अतिथियों ने लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के नारी शक्ति संभाग की अध्यक्ष सुश्री सविता सिंह, वरिष्ठ सदस्य श्री दिनेश कुमार सिंह, महिला सहसचिव श्रीमती नीतू सिंह और अन्य सदस्यों के आवास पर जाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान मोहल्ले की साफ-सफाई, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा हुई। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई चर्चा:जनसंवाद पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निवासियों ने मोहल्ले के विकास से जुड़े सुझाव दिए। चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने स्मार्ट मोहल्ले की परिकल्पना को साकार करने में सभी के सहयोग पर जोर दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।








