ग़ाज़ीपुर

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी प्रदर्शनी

गाजीपुर 14 जून, 2026: केंद्र सरकार के सफल, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर जनपद गाजीपुर के समस्त विकास खंडों में दिनांक 14 जून से 16 जून 2026 तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाना है। अभियान के अंतर्गत सभी विकास खंड पर एवं 18 जून, 2026 से 20 जून, 2026 तक मुख्यालय स्तर आडिटोरियम हाल एवं परिसर में में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विभिन्न विभागों एवं विकासखंड प्रशासन के सहयोग से आकर्षक प्रदर्शनी लगाई लगायी जायेगी। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास,प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम मातृ वन्दना योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रदर्शनी एवं सफलता की कहानियॉ भी प्रदर्शित की गयी एवं राज्य सरकार की योजनाओं में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजना आदि योजनाओ का स्टाल/प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो का जागरूक करते हुए योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने हेतु विशेष शिविरों का भी आयोजन लगातार किया जा रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों में प्रदर्शनी के प्रति उत्साह देखा गया तथा बड़ी संख्या में लोग केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शनी में सहभागिता करें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनसामान्य को विकास यात्रा से जोड़ने तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
………………………….