अवैध तमंचा के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर, 11 जून 2026 – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। यहां से हुई गिरफ्तारी: आज दिनांक 11.06.2026 को उ0नि0 रणजीत सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुसाफिर यादव के भट्ठे के पास तिराहा, बहदग्राम घटारो थाना भुड़कुड़ा के पास से 2 अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त: अन्जेश कुमार पुत्र सुरेश राम, निवासी ग्राम सदरजहाँपुर (ताजपुर), थाना भुड़कुड़ा, उम्र 20 वर्ष। अरमान अंसारी पुत्र असरफ अंसारी, निवासी ग्राम माखनपुर सदरजहापुर, थाना भुड़कुड़ा, उम्र 22 वर्ष। यह हुआ बरामद:तलाशी के दौरान दोनों के पास से 02 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: इस कार्रवाई में उ0नि0 रणजीत सिंह मय हमराह और उ0नि0 शिवराज सिंह यादव मय हमराह थाना कोतवाली भुड़कुड़ा की टीम शामिल रही।








