दहेज उत्पीड़न में पति-पत्नी गिरफ्तार

गाजीपुर, 11 जून 2026 – थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित चल रहे एक वृद्ध दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को घर के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी:आज दिनांक 11.06.2026 को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा थाना भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 139/26 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कल्पनाथ कश्यप पुत्र स्व0 संत प्रसाद, उम्र करीब 70 वर्ष, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुडकुडा। मनोरमा देवी पत्नी कल्पनाथ, उम्र करीब 68 वर्ष, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुडकुडा। घर के पास से हुई गिरफ्तारी:पुलिस टीम ने दोनों वांछित अभियुक्तों को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: इस कार्रवाई को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह थाना कोतवाली भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर ने अंजाम दिया।








