ग़ाज़ीपुर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जहूराबाद में किया जनसंवाद, गिनाई केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

गाजीपुर, 12 जून 2026 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कर सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाईं।भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जहूराबाद क्षेत्र में जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं।राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना को साकार करते हुए विकास की नई गाथा लिखी गई है। जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के बल पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, मयंक राय, शशि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।