महिला बनकर लड़कों से करता था चैट, दवा और मदद के नाम पर ऐंठता था पैसे

चंदौली, 15 जून 2026 – सैयदराजा पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर साइबर ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और 3 फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। वह फर्जी महिला आईडी बनाकर लड़कों को झांसे में लेकर उनसे रुपए ऐंठता था।बगही कुम्भापुर से हुई गिरफ्तारी: थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभय वर्मा (24) पुत्र सुरेन्द्र मौर्या निवासी ग्राम बगही कुम्भापुर को उसके गांव से गिरफ्तार किया। 13 जून को पीड़ित की तहरीर पर थाना सैयदराजा में मु.अ.सं. 188/2026 धारा 66D आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद केस में धारा 319(2)/336(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे करता था ठगी: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल नंबर 799127xxxx से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाता था। लड़कों से बातचीत कर विश्वास जीतता था और फिर सहानुभूति, मित्रता, दवा, मोबाइल सहायता व अन्य बहानों से छोटी-छोटी रकम मंगवाता था। ठगी की रकम को अपने निजी खर्च में इस्तेमाल करता था।मोबाइल जांच में खुला राज:
आरोपी के मोबाइल की जांच में कई जीमेल अकाउंट और अनेक इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित मिले। Meta से मिली तकनीकी रिपोर्ट में ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, IP लॉग्स से कई फर्जी प्रोफाइलों के बीच संबंध मिला। मोबाइल में Android Services, Account Recovery और UPI/Tez से जुड़ी डिजिटल गतिविधियां भी मिलीं, जिससे पहचान छिपाने का प्रयास सामने आया।बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन : जांच में पता चला कि अभय वर्मा के नाम से Indian Post Payments Bank और Fino Bank में खाते हैं। इनमें विभिन्न लोगों से छोटे-छोटे अमाउंट में संदिग्ध लेन-देन हुए हैं। 3 फर्जी आधार कार्ड वह भविष्य में लोगों को विश्वास में लेने और पहचान छिपाकर ठगी करने के लिए रखा था।गिरफ्तारी करने वाली टीम:इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, उ0नि0 मारकण्डेय सिंह और का. पंकज कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक चंदौली ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।








